लखनऊ में आज मेगा रैली में स्वामी प्रसाद मौर्या कर सकते हैं बड़ा खुलासा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी और मायावती के दिग्गज सिपहसालार स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ में आज अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उनके संग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे।

यूपी में गांधी परिवार दिखाएगा अपना दम, पीके ने तैयार किया मास्टर प्लान
लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाली रैली में माना जा रहा है कि लाखों लोग जमा होंगे। खुद स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस बात का ऐलान किया था कि वह पांच लाख से अधिक लोगों की भीड़ रैली में इकट्ठा करेंगे।
रैली से दो दिन पहले मौर्या ने कहा था कि अगर मायावती भ्रष्टाचार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी नहीं करती हैं तो वह इस रैली में उनका भांड़ाफोड़ कर देंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मौर्या क्या खुलासा करते हैं।
मौर्या की इस रैली में अमित शाह, पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर प्रदेश उपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस रैली में बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग के लोग व दलित जमा हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications