यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, नहीं रुकेगी सीबीआई जांच
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े भ्रष्टाचार के मामलों में से एक इंजीनियर यादव सिंह के मामले में यूपी सरकार को मुंह की खानी पड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच को रोकने को कहा गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच को रोकने से इनकार करते हुए इसे जारी रखने का निर्देश दिया है। नोएडा के चीफ इंजीनियर यादव सिंह के समर्थन में यूपी सरकार ने सीबीआईं जांच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिये थे। जिसके बाद यादव सिंह के ठिकानों पर लगातार छापेमारी हो रही थी। यादन सिंह के खिलाफ करोड़ों रुपए की हेराफेरी का आरोप है।
आपको बता दें कि 16 जुलाई को नूतन ठाकुर की जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया था। यादव सिंह के खिलाफ पहले से ही एसआईटी जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications