एसएसपी मंजिल सैनी ने कराई पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच, कईयो को पहनाये गये चश्में

लखनऊ। राजधानी की पुलिस की पैनी नज़र का खयाल रखते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने तमाम पुलिस कर्मियों की आंखों की जांच का फैसला लिया है। इसके लिए बकायदा नेत्र शिविर लगवाया जाएगा जहां पुलिसकर्मी अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं।

ट्विटर सेवा हासिल करने वाला यूपी देश का पहला राज्य, अब शिकायत को ट्वीट कीजिए

SSP Lucknow organised a camp of eye testing of 72 policemen

यातायात कर्मियों की होगी जांच

यह जांच मुख्य रुप से उन पुलिसकर्मियों का करायी जाएगी जो यातायात पुलिस में तैनात हैं। आरआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि लगातार सड़क पर खड़े होकर वाहनों को नज़र रखने की वजह से इन पुलिसकर्मियों की आंखों पर काफी असर पड़ता है।

कई पुलिसकर्मियों की आंखें कमजोर

यातायात कर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने इस पहल की शुरुआत की है। इसके लिए पुलिस लाइन में नेत्र शिविर का आय़ोजन किया गया। आरआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि इस शिविर में छह दर्जन पुलिसकर्मी ने अपनी आंखों की जांच करायी जिसमें कई पुलिसकर्मियों की आंखें कमजोर पाई गयी है।

कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने अधिकारियों के कसे पेंच

लग गये पुलिसवालों को चश्मा

इन पुलिसकर्मियों को चश्मा लगाने की सलाह दी गयी है। कई ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जिन्हें चश्में के नंबर बदलवाने की सलाह दी गयी है। इस शिविर का आज भी हजरतगंज में आयोजन किया जा रहा है, जहां कई पुलिसकर्मी अपनीं आखों की जांच करवा रहे हैं। इससे पहले भी यूपी के डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर 27 अगस्त को चिकित्सा शिविर लगाया गया था जिसमें पुलिसकर्मियों को निशुल्क परामर्श दिया गया था और दवा का भी वितरण किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+