Sputnik-V का आज से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में लगेगा टीका, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Sputnik-V का आज से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में लगेगा टीका, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

लखनऊ, जून 26: रूस की 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन का इंतजार कर लोगों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी शनिवार 26 जून से मेदांता हॉस्पिटल में 'स्‍पूतनिक- वी' वैक्सीन लगनी शुरू होगी। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ का पहला हॉस्पिटल है जिसमें 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन की सुविधा होगी। अभी तक को-वैक्सीन व कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन शनिवार से स्पूतनिक-वी वैक्सीन का विकल्प भी लोग चुन सकेंगे।

Sputnik-V vaccination will start at Medanta Hospital in Lucknow from today, know how to register

मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोरोना मरीजों को यहां बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। टीकाकरण को भी बढ़ावा देने की दिशा में सारे प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। अब लोग स्पुतनिक-वी वैक्सीन का विकल्प भी चुन सकेंगे। सरकार के तय मानकों के आधार पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी।

डॉ कपूर ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए आम नागरिक https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर जाकर मेदांता हॉस्पिटल का विकल्प चुन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपने आप को या परिवार के सदस्य का वैक्सीनेशन करवा सकते है। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में उपलब्ध है।

CoWIN पोर्टल के जरिए इस तरह करें रजिस्टर:
- सबसे पहले आपको CoWIN वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Register/Sign in पर क्लिक करना होगा।
- फिर अपना मोबाइल नंबर डालें और Get OTP पर क्लिक करें। जब OTP आ जाए तो उसे साइट पर एंटर कर Verify पर क्लिक कर दें।
- Register for Vaccination पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपनी सभी डिटेल्स डालनी होंगी जैसे फोटो आईडी प्रूफ, नाम, लिंग और जन्मतिथि। इसके बाद Register पर टैप कर दें।
- रजिस्टर करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट स्केड्यूल करने का विकल्प मिलेगा, नाम के बराबर में Schedule का विकल्प होगा उस पर क्लिक करें।
- सर्च बार में अपना पिनकोड डालें। जहां-जहां सेंटर्स होंगे वहां-वहां पिन दिखाई देगी।
- समय और तिथि सेलेक्ट करें और Confirm पर क्लिक कर दें।

बता दें कि यूजर्स एक लॉगइन के जरिए चार सदस्यों को जोड़ सकते हैं और आसानी से अपॉइंटमेंट को रिस्केड्यूल भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+