राज्यसभा में आखिर किस पार्टी के लिए बोले रामगोपाल यादव
संसद में सपा की ओर से बोले रामगोपाल यादव, पार्टी से निष्कासित होने के बाद भी पक्ष रखने के बाद अटकलों का दौर तेज
लखनऊ। आज से शुरु हुए संसद शीतकालीन सत्र में सवाल उठ रहे थे कि समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा में सपा का पक्ष कौन रखेगा। रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था लेकिन बावजूद इसके जब रामगोपाल यादव ने पार्टी की ओर से पक्ष रखा तो कई सवाल उठने लगे।

शिवपाल यादव ने बोलने से किया इनकार
इस बाबत जब शिवपाल यादव से पूछा गया तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी साफ बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष इस बारे में फैसला लेंगे। उन्होंने कुछ भी इस मामले पर बोलने से इनकार कर दिया है।
रामगोपाल यादव बोले, मेरा 10 बोरा आलू सड़ रहा है
रामगोपाल यादव के सदन में बोलने पर सवाल यह उठ रहा है कि क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी राज्यसभा को नहीं दी गई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पार्टी में एक बार फिर से वापस आ गए हैं।
प्रेेस कांफ्रेंस में भावुक हुए थे रामगोपाल
आपको बता दें कि पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद रामगोपाल यादव सोमवार को इटावा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वह भावुक हो गए थे और उन्होंने रोते हुए खुद को निर्दोष बताया था और कहा था कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं।
ऐसे में जिस तरह से रामगोपाल यादव प्रेस कांफ्रेंस में भावुक हुए उसे देखते हुए लग रहा है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने का फैसला वापस ले लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications