दिव्यांग ने अधिकारी पर लगाया जबरन बीजेपी को वोट डलवाने का आरोप, अखिलेश ने EC से की कार्रवाई की मांग

समाजवादी चीफ अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से उस चुनाव अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिस पर एक दिव्यांग ने अपना वोट जबरदस्ती बीजेपी को डलवाने का आरोप लगाया है।

लखनऊ, 7 फरवरी। समाजवादी चीफ अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से उस चुनाव अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिस पर एक दिव्यांग ने अपना वोट जबरदस्ती बीजेपी को डलवाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू हो चुका है, इसी बीच आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक दिव्यांग ने आरोप लगाया है कि पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने पहुंचे अधिकारियों ने जबरदस्ती उसका वोट बीजेपी को डलवा दिया। इसके बाद स्थानी लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दखल देना पड़ा।

protesters clashed with the officer

इस वीडियो को खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, जिसमें सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट को मतदाताओं को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक वोट से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद अखिलेश यादव ने इसे गंभीर मामला बताते हुए चुनाव आयोग से इस अधिकारी की पहचान कर उन्हें निलंबित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: ओवैसी पर हमले को लेकर अमित शाह ने दिया बयान, कहा- अनुरोध करता हूं Z प्लस सिक्योरिटी ले लीजिए

अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर कहा- बैलेट से वोट डलवाने में धांधली के मामले में एक प्रशासनिक अधिकारी का सरेआम ये कहना कि "एक वोट से कुछ होता है क्या" बेहद गंभीर मामला है। चुनाव आयोग से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर के तुरंत सस्पेंड किया जाए। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले चुनावों के लिए 10 फरवरी से वोटिंग शुरू हो जाएगी। वहीं, चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किये जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+