ओवैसी ने Z श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इंकार, कहा- मैं आजाद पंछी, मुझे अपने चारों तरफ बंदूकधारी पसंद नहीं

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पिलखुआ एरिया में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले पर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में अपना पक्ष रखा।

नई दिल्ली, 7 फरवरी। एआईएमआईए प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमित शाह की Z श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार करने की अपील ठुकरा दी है। असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर 3 जनवरी को हापुड़ में हुए हमले के बाद आज संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे जेड श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार करने की अपील की थी। ओवैसी ने सुरक्षा लेने से यह कहते हुए इनकार कर दिया मैं एक आजाद पंछी हूं, मुझे अपने चारों तरफ बंदूकधारी पसंद नहीं।

Asaduddin Owaisi

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पिलखुआ एरिया में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले पर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में अपना पक्ष रखा। शाह ने कहा कि ओवैसी का हापुड़ जिले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आने की कोई सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद वह सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए थे।

मामले में दर्ज हो चुकी है FIR

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने ओवैसी काफिले पर फायरिंग की थी। इस हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई लेकिन उसके वाहन के निचले हिस्से पर गोली के 3 निशान थे। उन्होंने कहा कि ओवैसी पर हमले के तीन लोग गवाह हैं और इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सीएम से भिड़ने वाली शिक्षिका उत्तरा पंत को बिग-बॉस से बुलावा

मैं उनसे सुरक्षा लेने का अनुरोध करता हूं

उन्होंने कहा कि इस हमले के तुरंत बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर केंद्र ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया। अमित शाह ने कहा कि ओवैसी को मिली धमकी की जांच की जा रही है और उन्हें एक बुलेटप्रूफ वाहन और जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया। मैं उनसे केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा को स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

ओवैसी के काफिले पर हमले की पूरी कहानी

बता दें कि 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक सात दिन पहले ओवैसी की कार पर हमला हुआ। यह हमला उस वक्त हुआ जब ओवैसी गुरुवार शाम मेरठ जिले के किठर क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करने के बाद हापुड़-गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जा रहे थे। तभी हापुड़ के पिलखुआ एरिया में नेशनल हाइवे पर छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान दो युवकों ने उनके काफिले पर गोली बारी शुरू कर दी। हमलावरों ने कुल 5 गोलियां चलाई, लेकिन वह किसी तरह गोलियों का शिकार होने से बच गए। इसके बाद ओवैसी ने योगी सरकार के प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए थे। वहीं जेट सिक्योरिटी लेने पर ओवैसी ने कहा कि मुझे जेड सिक्योरिटी नहीं चाहिए मैं मौत से नहीं डरता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+