यूपी में अमित शाह के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन

सपा का कहना है कि शाह एक साम्प्रदायिक व्यक्ति हैं जो कि प्रदेश की सहिष्णुता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द प्रदेश छोड़ देना चाहिए। वहीं भाजपा के लोगों का कहना है कि जनता के बीच बदनाम हो चुकी सपा सरकार को चिंता सता रही है कि पार्टी का जनाधार कहीं खिसक न जाए इसलिए अमित शाह को निशाना बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि अभी मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के बाद सपा सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है। सपा सरकार पर मुस्लिम वोट बैंक को बचाने के लिए दंगे करवाने का आरोप है।
दंगों पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कहा था कि दंगे भाजपा करवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications