बीजेपी ना दिखाए ऐंठ, सपा के बिना नहीं बन सकती सरकार: मुलायम

mulayam singh yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस और बीजेपी पर एक साथ निशाना साधा है। तीसरे मोर्चे के लिए बिना किसी शर्ते के गठन की बात कर जहां उन्होंने विकल्प खोल दिए है तो वहीं बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है बीजेपी उन्हें चुनौती न दे क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार ही बनेगी और सपा की उसमें मुख्य भूमिका होगी।

अपनी सरकार का गुणगान करते हुए मुलायम ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी उनकी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा को 60 से ज्यादा सीटें जिताकर विरोधियों को कड़ा जवाब देगी। केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार से निपटने में विफल साबित हुई है।

वहीं भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नरेन्द्र मोदी की कोई लहर नहीं है। सपा उत्तर प्रदेश को गुजरात नहीं बनने देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+