दंगा पीडि़त परिवारों को पांच लाख रूपये देगी सपा, भाजपा ने जताया विरोध

Akhilesh Yadav
लखनऊ। सपा सरकार ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए मुजफ्फरनगर हिंसा से विस्‍थापित हुए मुस्लिम परिवारों को पुर्नस्‍थ‍ापित होने के लिए प्रत्‍येक परिवार को पांच लाख रूपये देने का फैसला किया है। जिस पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा प्रवक्‍ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया है कि सपा मुस्लिम कार्ड खेलने का काम कर रही है, मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव अपनी सरकार के निकम्‍मेपन से घबराये हुए हैं, इसलिए वह मुआवजा देकर मुस्लिम वोट खरीदना चाहते हैं।

गौर हो कि इस मुआवजे के कारण राज्‍य सरकार पर 90 करोड़ का अतिरिक्‍त भार पड़ेगा। इस पर राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता का कहना है कि सरकार ने हिंसा पीडि़तों को पुर्नस्‍थापित करने के लिए उन्‍हें सहायता देने की घोषणा की है। प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा मुजफ्फरनगर के छह गांवों एवं शामली के तीन गांवों से विस्थापित परिवारों के सम्बन्ध में यह सूचित किया गया था कि इन गांवों के अधिकांश मुस्लिम परिवार घर छोड़कर पलायन कर गए हैं।

राज्‍य सरकार के अनुसार मुजफ्फरनगर और शामली जिले में ऐसे 1800 परिवार हैं जो कि हिंसा के दौरान प्रभावित हुए और अपना गांव छोड़कर दूसरी जगह विस्‍थापित हो गये। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि 7 सितंबर को मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में लगभग 62 लोग मारे गये थे और 45 हजार लोग बेघर हो गये थे।

इन दंगों को कराने में राज्‍य सरकार के कुछ मंत्रियों के नाम आये थे। हालांकि अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+