अखिलेश की हार से दुखी सपा समर्थक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक
अखिलेश की हार से दुखी सपा समर्थक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक
लखनऊ, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आ गए है और भारतीय जनता पार्टी 255 सीटों के साथ यूपी में फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की जीत पर जहां लोग खुशी मना रहे है तो वहीं राजधानी लखनऊ में एक युवक ने 10 मार्च को आए चुनावी परिणाम से दुखी होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये मामला राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र का है। चिनहट के कमता निवासी विजय यादव उर्फ नरेंद्र (40) परिवार के साथ रहता है। वो विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय यादव उर्फ नरेंद्र ने बुधवार को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2022 में सपा की सरकार नहीं बनेगी तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।
इसके बाद गुरुवार शाम उसने पारिजात अपार्टमेंट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। सड़क पर तड़पता देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, नरेंद्र कई दिनों से चाय का ठेला नहीं लगा रहा था। वहीं, इंस्पेक्टर विभूतिखंड के मुताबिक वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। अस्पताल की मदद से युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने के बारे में जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
सपा की हार पर कार्यकर्ता ने खुद को जलाया
इससे पहले बीजेपी गठबंधन की जीत से आहत विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता ने राजधानी लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था। सपा कार्यकर्ता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आत्मदाह का प्रयास करने वाला सपा कार्यकर्ता कानपुर नगर का निवासी है। कानपुर नगर के निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने यूपी चुनाव में सपा की हार के बाद बीजेपी दफ्तर के बाहर पहुंचकर खुद को आग लगा ली।












Click it and Unblock the Notifications