SP MLC शतरुद्र प्रकाश ने थामा बीजेपी का हाथ, मुलायम सरकार में रहे थे मंत्री

SP MLC शतरुद्र प्रकाश ने थामा बीजेपी का हाथ, मुलायम सरकार में रहे थे मंत्री

लखनऊ, 31 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व परिवहन मंत्री और सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने आज (31 दिसंबर) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन कर ली है। यह ज्वाइनिंग लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर हुई है।

SP MLC Shatrudra Prakash joins Bharatiya Janata Party

बीजेपी में शामिल होने पर शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि मैं भाजपा के बड़े नेताओं का आभार प्रकट करना चाहूंगा। आज बीजेपी का साधारण सदस्य बन पाया हूं। 1963 से लेकर आज तक मैंने गैर कोंग्रेस की राजनीति की है और आज राज नारायण की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन दो धारायें निकली थीं, एक थी भाजपा की और एक सोशलिस्ट आंदोलन की। मुझे आज कहना पड़ रहा है कि सोशलिस्ट आंदोलन अपने पथ से हार गया है।

तो वहीं, इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश के आने से भाजपा मजबूत होगी। ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि समाजवादी आंदोलन राह से भटक गया है। देश के संघर्ष के प्रणेता महान समाजवादी लोकबंधु राजनारायण की 35वीं पुण्यतिथि पर पुराने सपाई शतरुद्र प्रकाश के भाजपा में शामिल होने पर लोग हैरान हैं।

BJP में क्या है शामिल होने की वजह
शतरुद्र प्रकाश प्रकाश के भाजपा में आने की पीछे की वजह पीएम मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण बताया जा रहा है। पिछले दिनों शतरुद्ध प्रकाश ही विधान परिषद में काशी कोरिडोर को लेकर पीएम मोदी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी लेकर आए थे। शतरुद्र प्रकाश बनारस के केंट से 4 बार विधायक रहे हैं और सपा के संस्थापक सदस्यों में भी रहे हैं। मगर चुनाव से पहले भगवा पार्टी में उनका जाना, सपा के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। वह मुलायम सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+