विधान परिषद में सपा सदस्यों की नारेबाजी, पोस्टर पहनकर वेल में आये और किया जोरदार हंगामा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर विधान सभा में पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद सदन को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

SP members raised slogan in legislative council of UP

Recommended Video

    UP Legislative Council में Samajwadi Party का हंगामा, पोस्टर पहनकर वेल में आए सदस्य | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले विधान परिषद की कार्यवाही मंगलवार को जैसे ही शुरू हुई उसके बाद प्रश्न पहर में सवालों पर उत्तर देने का सिलसिला शुरू हुआ। समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, गन्ना मूल्य के बकाए का भुगतान सहित कई मुद्दों को लेकर हंगामा और शोर-शराबा शुरू कर दिया।

    SP members raised slogan in legislative council of UP

    समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की। उन्होंने पोस्टर पहनकर और हाथ में तख्तियां लेकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। काफी देर तक शोर-शराबा और हंगामा के चलते विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम, राजेन्द्र चौधरी, राजेश यादव सुनील सिंह साजन, राजपाल कश्यप सहित अन्य सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा किया।

    SP members raised slogan in legislative council of UP

    सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों ने विधान भवन के बाहर सड़क पर भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के सदस्य सुबह करीब 10:00 बजे ही विधान भवन के बाहर पहुंच गए और हाथ में तख्तियां पोस्टर पहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के सदस्य विधान भवन के अंदर चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास भी नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

    समाजवादी पार्टी के सदस्य एक हाथ में राष्ट्रध्वज और एक हाथ में समाजवादी पार्टी का झंडा लेकर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हंगामा किया। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा और मान सिंह विधानभवन के बाहर चेहरे पर आक्सीजन मास्क लगाकर विरोध करते हुए विधान सभा पहुंचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+