राहुल पर बोले सपा नेता, जनता जवाब देगी कौन अर्जुन है कौन द्रौपदी

राहुल गांधी ने इंटरव्यू के दौरान कहा था जैसे अर्जुन की नजर चिडि़या की आंख पर थी, वैसे ही उनका मकसद सिस्टम बदलना है। इस पर अग्रवाल का कहना है कि चुनाव सिर्फ तीन महीनें दूर है, जनता जवाब दे देगी कि कौन अर्जुन है और कौन द्रौपदी। अब हमें सिर्फ चुनाव का इंतजार करना चाहिए।
यह ध्यान देने योग्य है कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में तीसरे मोर्चे के उदय की संभावना देख रही है, जिसका प्रधानमंत्री मुलायम सिंह को माना जा रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटें हैं। हालांकि सर्वे दिखा रहे हैं कि सपा आम चुनाव में लगभग 20 सीटों पर ही सिमट जाएगी।
राजनीतिक विश्लेषक तीसरे मोर्चे की संभावना से इनकार कर रहे हैं, उनका कहना है कि केंद्र में अगली सरकार बनाने के लिए दो प्रमुख राष्ट्रीय दलों की मदद तो लेनी ही पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications