50 सपा प्रत्याशियों का कटेगा टिकट, मुलायम लेंगे अंतिम फैसला
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी अपने पूर्व में घोषित उम्मीदवारों के नामों में फेरबदल कर सकती है। इन उम्मीदवारों के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए यह फेरबदल किया जाएगा। सपा के प्रत्याशियों का फेरबदल प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।
चार साल पूरे होने पर सपा ने गिनायी उपलब्धियां, अखिलेश को बताया बेदाग

प्रभाऱियों ने इन उम्मीदवारों की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए इनके काम पर असंतोष जताया है, जिसके बाद यह फैसला लिया जा सकता है। सपा ने विधान परिषद के सदस्यों को मंडल प्रभारी बनाया है, ऐसे में 36 एमएलसी 18 मंडलों पर निगरानी रख रहे हैं जो प्रत्याशियों के काम पर नजर रख रहे हैं। इन प्रभारियों ने ईद के बाद सभी प्रत्याशियों के प्रदर्शन पर आला कमान को रिपोर्ट सौंपी है।
इस रिपोर्ट पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व रामगोपाल यादव अपनी अंतिम राय देंगे जिसके बाद मौजूदा उम्मीदवारों के टिकट को रद्द किये जाने का फैसला लिया जाएगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिन लोगों का टिकट कट सकता है उसमें कई मौजूदा विधायक भी हैं।
मुलायम सिंह बेनी और अमर की टीम के साथ भेदेंगे 2017 का किला
कई प्रत्याशियों पर गुटबंदी सहित कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप है। इन पर आरोप है कि यह अपने इलाके में सक्रिय नहीं हैं और विकास के कामों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंडल प्रभारियों की रिपोर्ट पर नजर डालें तो एक तिहाई उम्मीदवारों की टिकट कट सकते हैं। इन उम्मीदवारों के चुनाव जीतने में संभावना की कमी को देखते हुए इनका टिकट कट सकता है। माना जा रहा है कि 50-60 टिकट कट सकते है।












Click it and Unblock the Notifications