स्मृति ईरानी बोलीं, हार के डर से 15 साल बाद वायनाड भागे राहुल, ये अमेठी की जनता का अपमान
Lucknow News, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है। अमेठी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद स्मृति अपने दो दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

राहुल ने किया अमेठी की जनता का अपमान
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर स्मृति ने कहा, 15 साल तक अमेठी की जनता के सहारे सत्ता का सुख भोगने के बाद अब वह कहीं और भाग रहे हैं। यह अमेठी की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में अमेठी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

सड़क मार्ग से पहुंचेंगी अमेठी
बता दें कि स्मृति ईरानी लखनऊ में एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आज सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचेंगी। आज वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा के परशदेपुर से प्रचार की शुरुआत करेंगी। परशदेपुर के ज्ञान भारती इंटर कालेज में वह किसान सम्मेलन में शिकरत करेंगी।

हार के डर से वायनाड भागे राहुल गांधी: स्मृति
स्मृति का कहना है कि हार के डर से राहुल वायनाड भाग गए हैं। स्मृति ईरानी 2014 लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं। कड़ी टक्कर देने के बावजूद उन्हें जीत नहीं मिली।
ये भी पढ़ें:- अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं चुनाव
ट्वीट कर राहुल पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी जाते समय राहुल गांधी पर ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, एक तरफ देश विरोधी ताकतों का समर्थन राहुल गांधी ले रहे हैं, वहीं २०१७ में गौरिगंज विधान सभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी रहे विजय किशोर तिवारी राष्ट्र को सशक्त करने की भावना से आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications