सिगरेट की कश लगाना अब महंगा पड़ सकता है उत्तर प्रदेश में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिगरेट के धुंए का छल्ला बनाना अब महंगा हो सकता है। राज्य सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है।
अगर आप सिगरेट पीते हैं तो यह Video जरूर देखें, कसम से पीना छोड़ देंगे
राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में सिगरेट, तंबाकू और गुटखा आदि पर वैट बढ़ाने के लिए आज अपनी मुहर लगा देगी। इस फैसले के बाद इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी आ सकती है।
माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने मादक पदार्थों पर 10 से 15 फीसदी वैट बढ़ाने का विचार बना चुकी है। सरकार के इस फैसले के बाद हर साल 200 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।
मौजूदा वक्त में में मूल्य संवर्धित कर अधिनियम 2008 (वैट) की वसूली उत्पादों पर करती है और सिगरेट-सिगार पर 25 फीसदी वैट वसूला जाता है।













Click it and Unblock the Notifications