रिसर्च में नया खुलासा, मासिक धर्म भी है धूम्रपान के बढ़ने का कारण
बेंगलुरू। हेडलाइन पढ़कर आप चौंक जरूर गये होंगे और सोच रहे होंगे कि मासिक धर्म का धूम्रपान से क्या लेना देना। तो हम आपको बताना चाहेंगे कि हाल ही में हुए एक रिसर्च से पता चला है कि मासिक धर्म के दौरान धूम्रपान करने वाली लड़कियों के अंदर सिगरेट, सिगार आदि के सेवन की ललक तीव्र हो जाती है।

इसलिए जो लोग महिलाएं धूम्रपान को छोड़ना चाहती हैं उन्हें गर्भधारण से पहले ही धूम्रपान छोड़ देना चाहिए अन्यथा उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं। कनाडा के मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के नये शोध के मुताबिक मासिक धर्म के शुरुआती सात दिनों में महिलाओं में धूम्रपान की ललक नियंत्रण से बाहर होती है जिसका खामियाजा आने वाली संतान को भुगतना पड़ता है।
इसलिए जो महिलाएं स्मोकिंग छोड़ना चाहती हैं उन्हें अपने डॉक्टर को अपने मासिक-धर्म चक्र के बारे में जरूर बताना चाहिए। इस रिसर्च में कहा गया है कि मासिक चक्र के दूसरे चरण में ओवुलेशन के बाद महिलाओं के लिए धूम्रपान की लत को काबू में करना आसान हो जाता है, क्योंकि इस चरण में ओस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
यह शोध एक दिन में 15 से अधिक सिगरेट पीने वाले 34 पुरुषों और महिलाओं पर किया गया है और उस हिसाब से शोध को प्रकाशित किया गया है। इस शोध के दौरान 34 पुरुषों और महिलाओं से कुछ सवाल पूछे गये थे लेकिन इन सवालों का जवाब देने से पहले सभी का एमआरआई स्कैन भी कराया गया था।
मासिक धर्म भी है धूम्रपान के बढ़ने का कारण
मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय की एड्रीयाना मेंड्रेक के अनुसार धूम्रपान के लिए जिम्मेदार न्यूरोबायोलॉजिकल तंत्र से जुड़ी जानकारी हमें धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए बेहतर इलाज अपनाने में मददगार साबित हो सकती है। यह शोध 'सायकियाट्री' नामक शोध-पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है। इसलिए जो महिलाएं वाकई में स्मोकिंग को छोड़ना चाहती हैं और अपनी जिंदगी को खुशहाल देखना चाहती हैं तो अपने डॉक्टर या काउंसलर से कुछ भी ना छिपाये और अपनी मेंसुरेशन साइकिल के बारे भी उन्हें खुलकर बताये।












Click it and Unblock the Notifications