लखनऊ में पकड़ा गया 1700 किलो अवैध मीट, मचा हड़कंप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में 17 कुंटल कथित गोमांस मिलने से हड़कंप मच गया है। उन्नाव से लखनऊ आ रही गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है जिसमें गोमांस होने की बात सामने आयी है।
हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी अनुभव शुक्ला ने बताया कि जब वह उन्नाव से लखनऊ की ओर आ रहे थे तभी उन्होंने एक गाड़ी में से खून बहते हुए देखा तो उन्होंने गाड़ी वाले को गाड़ी रोकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रुका।
काफी देर तक गाड़ी का पीछा करने के बाद जब आलमबाग चौराहे के पास गाड़ी को रोका गया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की तलाश की जिसमें से गो मांस होने की बात सामने आयी है।
अनुभव का कहना है कि उन्होंने पुलिस से इस बाबत शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मांस की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार हुए वाहन चालक और उसके साथी ने बताया कि वह मांस को लखनऊ के सदर बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि जब्त मांस गोमांस ही है, लेकिन तस्वीरों से प्रतीत होता है कि यह गो मांस हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications