शिवपाल यादव का बड़ा फैसला, प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियां भंग
लखनऊ, 15 अप्रैल: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़ा फैसला लिया है। शिवपाल यादव ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी के अपने सभी राष्ट्रीय और प्रान्तीय इकाइयों को भंग कर दिया है। इस आदेश के साथ ही सभी पदाधिकारियों के पद खत्म कर दिए गए हैं। शिवपाल के इस कदम को उनके अगले राजनीतिक कदम की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें, चुनाव के बाद सपा विधायक दल की बैठक में न बुलाए जाने के बाद से अखिलेश से नाराज चल रहे शिवपाल ने पिछले दिनों कहा था कि वह 'उचित समय' जल्द आने वाला है, जिसका सबको इंतजार है।

Recommended Video
पार्टी के महासचिव और शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ''प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष (शिवपाल यादव) के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय/प्रादेशिक प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित संपूर्ण प्रवक्ता मंडल (कार्यवाहक मुख्य प्रवक्ता सहित) को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।''
विधानसभा चुनाव 2022 में शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव से कड़वाहट भुलाकर सपा से गठबंधन किया था। हालांकि, इसका भी कोई फर्क नहीं पड़ा और गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में हार के बाद ही शिवपाल का दर्द सामने आने लगा था। वहीं, सपा विधायक दल की बैठक में न बुलाए जाने के बाद से शिवपाल की नाराजगी सबसे सामने आने लगी। शिवपाल मुलायम से मिलने दिल्ली भी गई। इसके बाद वापस लौटने पर उन्होंने कई मौकों का ऐसी बातें कहीं, जिससे उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जाने लगीं। शिवपाल कह चुके हैं कि वजह जल्द फैसला लेंगे। सपा के टिकट पर जसवंतनगर सीट से विधायक बने शिवपाल को भतीजे अखिलेश ने कोई बड़ी जिम्मेदारी देने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications