अखिलेश से नाराज शिवपाल! मुलायम से दिल्ली में मुलाकात कर सुनाई व्यथा, लखनऊ में सहयोगी दलों की बैठक स्थगित
लखनऊ, 28 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले साथ आए अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच हार के बाद फिर तकरार देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज चल रहे शिवपाल सिंह यादव सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई है। शिवपाल के दिल्ली जाने से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं।

शिवपाल ने विधानसभा सदस्य की शपथ भी नहीं ली
बता दें, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को विधानसभा सदस्य की शपथ भी नहीं ली। उधर, सोमवार को सपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली सहयोगी दलों की बैठक में स्थगित कर दी गई है।
सपा विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज हैं शिवपाल यादव
Recommended Video
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव सपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। इसके बाद भी 26 मार्च हो हुई समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया था। इसको लेकर शिवपाल यादव ने नाराजगी जताई थी और वह लखनऊ से इटावा चले गए थे। शिवपाल की नाराजगी सामने आने के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 28 मार्च को सहयोगी दलों की बैठक बुलाई गई थी। उसमें शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन सोमवार को सभी विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाने के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई है।
मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने कहा था, 'मुझे पार्टी की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। मैंने 2 दिनों तक प्रतीक्षा की और इस बैठक के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे, लेकिन मुझे आमंत्रित नहीं किया गया। साथ ही कहा कि मैं समाजवादी पार्टी से विधायक हूं, फिर भी आमंत्रित नहीं किया। वहीं, अपने अगले कदम को लेकर सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जल्द ही आपको बताऊंगा।'












Click it and Unblock the Notifications