जन आक्रोश रैली में शिवपाल बोले- 56 इंच के सीने में नहीं है दम

लखनऊ। जन आक्रोश रैली में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 56 इंच के सीने में दम नहीं है। रैली को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज भारत के भू-भाग पर पाकिस्तान और चीन का कब्जा है। इतना ही नहीं देश पर अरबो रुपये का कर्ज है। देश कब्जा और कर्ज से मुक्त होना चाहिए।

शिवपाल यादव ने भाजपा पर कसा तंज

शिवपाल यादव ने भाजपा पर कसा तंज

रविवार को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित रैली को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप के रहते कर्जा और कब्जा दोना बढ़ा है। एक के बदले 10 सिर लाने का वादा था क्या हुआ। रोज़ सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। भ्रष्टाचार कितना खत्म हुआ है। विदेशों से काला धन लाने का वादा किया था। हर किसी को 15 लाख देने का वादा था लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा की सरकार आई है। इसने भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है। आज देश का नौजवान व किसान सब दुखी हैं। इसीलिए रैली का नाम जनाक्रोश रैली रखा है। इस रैली में दलित, मुसलमान, नौजवान व किसान सभी आए हुए हैं। यह बताता है कि जनता भाजपा से दुखी है।

सपा में मैंने कभी नहीं मांगा कोई पद: शिवपाल

सपा में मैंने कभी नहीं मांगा कोई पद: शिवपाल

शिवपाल ने कहा कि हमने 40 साल तक नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ काम किया है। मैंने कभी कोई पद नहीं मांगा, सिर्फ अपना सम्मान चाहा, लेकिन जब नहीं मिला तो नेताजी की अनुमति से पार्टी बनाई। उन्होंने कहा कि अपने परिवार में भी छोटे और बड़े का आदेश माना है। रजत जयन्ती पर हमने केवल सम्मान मांगा था। इसके अलावा कुछ नही मांगा था। चुगलखोरों की वजह से जिन के पास कोई जनाधार नहीं था, उन के कहने पर सब हुआ।

44 छोटे-छोटे दलों का समर्थन

44 छोटे-छोटे दलों का समर्थन

शिवपाल ने मुलायम से कहा कि 1989 अक्टूबर में जब आप सीएम थे। आप ने बाबरी मस्जिद बचाई थी। देश में दंगे को रोका था। 1992 में क्या हुआ बाबरी मस्जिद गिराई गई। हम 25 नवंबर को सड़कों पर निकल पड़े थे कि अयोध्या में दंगे नहीं होने देंगे। धारा 144 का उल्लंघन होता है तो राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। संविधान की रक्षा के लिए हमारी पार्टी सड़कों पर उतरी है। शिवपाल ने दावा किया कि उनके पास 44 छोटे-छोटे दलों का समर्थन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+