यूपी उपचुनाव 2020: शिवपाल ने बांगरमऊ सीट से किन्नर सोनम को बनाया प्रत्याशी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को 2 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से प्रकाश चंद्र मौर्य को और उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर किन्नर सोनम चिश्ती टिकट दिया है। बता दें, किन्नर सोनम सुल्तानपुर की रहने वाली हैं और लंबे समय से समाजवादियों के बीच सक्रिय हैं। किन्नर सोनम नगर निकाय का चुनाव भी लड़ चुकी है।

उत्तर प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव
उत्तर प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से 6 सीटें भाजपा के पास, जबकि 2 सीटें सपा के पास थीं। 5 सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। भाजपा के चार विधायक, जबकि सपा के एक विधायक का निधन हुआ है। वहीं, 2 सीटें विधायकों की सदस्यता खत्म होने के कारण खाली हुई हैं। इनमें भाजपा और सपा की एक-एक सीट है। इसके अलावा टूण्डला की सीट से विधायक एसपी बघेल 2019 में सांसद बन गए, जिसके बाद ये सीट खाली हुई है। उन्नाव की बांगरमऊ सीट रेप मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सदस्यता खत्म होने के कारण खाली हुई है। भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर 2017 के चुनाव में यहां से विधायक चुने गए थे। वहीं, एसपी सिंह बघेल के भाजपा से सांसद बनने के बाद से टूंडला सीट खाली हो गई थी।
27 सितंबर कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से आरती वाजपेयी को मैदान में उतारा है। तो वहीं, रामपुर जिले की स्वार सीट से हैदर अली खान को टिकट दिया है। बुलंदशहर सदर सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व विधायक और स्व. हाजी अलीम के भाई युनुस को टिकट मिला है।












Click it and Unblock the Notifications