नोएडा फिल्म सिटी के खिलाफ शिवसेना अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर कर रही है साजिश, योगी के मंत्री मोहसिन रजा का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में फिल्म का सीएम योगी आदित्यनाथ ऐलान कर चुके है। तो वहीं, अब चर्चा है कि वो मुंबई से इस प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने वालों को यूपी लाने की तैयारी में हैं। इन चर्चाओं के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ आज (02 दिसंबर) मुंबई के दौरे पर हैं, जहां वो इन्वेस्टर्स के साथ एक बैठक करेंगे। इस सबके बीच योगी सरकार और उद्धव सरकार अब खुलकर आमने-सामने आ गई है। फिल्म सिटी को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने शिवसेना और एनसीपी पर बड़ा हमला बोला है।
Recommended Video

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, 'अंडरवर्ल्ड के जरिए शिवसेना बॉलीवुड पर दबाव बना रही है। बहुत से फिल्म निर्देशक, निर्माता, कलाकार मुंबई छोड़ कर यूपी आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अंडरवर्ल्ड के जरिए धमकाया जा रहा है। दरअसल, मंत्री मोहसिन रजा के इस बयान को शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार माना जा रहा है। मंत्री मोहसिन ने कहा, सीएम योगी के मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र सरकार के लोग घबरा गए हैं।'
मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, 'जबसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है तबसे शिवसेना परेशान है। उन्होंने कहा कि शिवसेना अंडरवर्ल्ड के जरिए बॉलीवुड पर दबाव बना रहे है कि यहां काम कर रहे लोगों महाराष्ट्र छोड़कर नहीं जा सकते है। मोहसिन रजा ने कहा कि हम फिल्म उद्योग को उनसे छीन नहीं रहे हैं, हम तो बस उनको यहां काम करने की सुविधाएं देना चाहते हैं। महाराष्ट्र की तरह यहां किसी तरह से उनको टॉर्चर नहीं किया जाएगा। कहा कि विपक्षी पार्टियों के द्वारा जो फिल्म सिटि को छीनने की बात की जा रही है वो सरासर गलत है।
इससे पहले एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र एक चुंबकीय राज्य है, यहां के लिए उद्योगपतियों में आज भी आकर्षण कायम है। राज्य से उद्योग बाहर नहीं जाएगी, बल्कि अन्य प्रदेशों के बिजनेसमैन भी महाराष्ट्र में उद्योग लगाने आएंगे। महाराष्ट्र के उद्योग यही रहेंगे। सीएम ठाकरे ने कहा कि कम्पटीशन होने में कोई बुराई नहीं है लेकिन धमकाकर, चिल्लाकर कोई इसे ले जाना चाहेगा तो वह संभव नहीं है और मैं ऐसा होने भी नहीं दूंगा।
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications