शर्मनाक- मां-बाप ही जबरदस्ती नाबालिग बेटी को ढकेल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में
लखनऊ। जिस्मफरोशी के धंधे में अपनी ही नाबालिग बेटी को जबरदस्ती ढकेलने के किशोरी के आरोप ने सनसनी मचा दी है। महज 15 वर्ष की मासूम जोकि लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में रहती है ने आरोप लगाया है कि उसका पिता उसे जबरदस्ती जिस्मफरोशी के धंधे में ढकेल रहा है।

मासूम ने एनजीओ की मदद से महिला थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी पिता की तफ्तीश कर रही है। इंदिरानगर के एसओ ने बताया कि किशोरी पिछले एक सप्ताह पहले घर से भाग गयी थी। बदहवास मासूम को जब एनजीओ की कार्यकर्ता ने सड़क पर भटकते देखा तो उसे लेकर वह थाने पहुंची।
थाने पर पहुंचने के बाद किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता जिस्मफरोशी का धंधा करते हैं और वो उसे भी इसी धंधे में ढकेलना चाहते हैं। उसने बताया कि जब इस बात का उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसे बुरी तरह से पीटा।
किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके मां-बाप ने उसकी बड़ी बहन को भी जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया है। उन्होंने जबरन उसकी अश्लील फिल्म बनायी और जिस्मफरोशी का धंधा नहीं करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी थी
किशोरी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि देर रात को घर पर बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों में लोग उसके घर आते थे। मोहल्ले में कोई भी उसके घर वालों से बात नहीं करता था। फिलहाल किशोरी को संरक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस की मानें तो लड़की पढ़ी-लिखी है और वह इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications