मायावती को एक और झटका, बसपा नेता शाह आलम ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

लखनऊ, 25 नवंबर: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मायावती की पार्टी बसपा को बड़े झटके लग रहे हैं। वंदना सिंह के बाद बसपा के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी है। बसपा विधान मंडल दल के नेता और आजमगढ़ के मुबारकपुर से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बसपा को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बसपा के सभी पदों के साथ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। शाह आलम ने मायावती को अपना इस्तीफा भेज दिया है। लालजी वर्मा के हटने के बाद गु्ड्डू जमाली को बसपा का नेता विधान मंडल दल बनाया गया था।

Shah Alam resigned from post of MLA along with all the posts of BSP

...तो मैं पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहता

बसपा विधायक शाह आलम ने बसपा सुप्रीमो मायावती को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा, "21 नवंबर को आपके साथ बैठक में मुझे लगा कि पार्टी के प्रति मेरी भक्ति और ईमानदारी के बावजूद आप संतुष्ट नहीं हैं। अगर मेरे नेता मुझसे या मेरे काम से संतुष्ट नहीं हैं तो मैं पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहता।''

बसपा से निलंबित वंदना सिंह ने ज्वॉइन की बीजेपी

इससे पहले बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की निलंबित विधायक वंदना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें, 2017 में वंदना सिंह ने आजमगढ़ जिले के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। वंदना सिंह को राज्यसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान आजमगढ़ जिले के जियानपुर कस्बे में वंदना सिंह के पति पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वंदना के ससुर राम प्यारे सिंह भी सगड़ी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+