वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पार्टी को चाटुकारों और गुंडों का अड्डा बताया
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपने ही वरिष्ठ नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि राहुल गांधी में कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की काबिलियत नहीं है।

कुरैशी ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी के लिए अभी काफी जमीनी काम करना है, बड़ी-बड़ी बातों से काम नहीं चलने वाला है। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चरित्र पर भी सवाल उठा दिये।
अजीज कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब मुझे गुंडों और गुलामों की पार्टी लगती है। उन्होने कहा कि मुझे लगता है कि पार्टी मुस्लिम नेतृत्व को समाप्त करने की सोची समझी साजिश कर रही है।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए कुरैशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने का मन बना रही है तो यह आत्महत्या करने जैसा होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सेक्युलर दलों का गठबंधन बनाकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहिए। कुरैशसी ने मौजूदा हाल में कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी को ही संभालने की वकालत की है।












Click it and Unblock the Notifications