यूपी के योद्धा की तलाश में स्मृति ईरानी सबसे आगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की जमीन पर पार्टी के लिए चेहरे की तलाश कर रही है। दलित मुद्दे पर जिस तरह से संसद में शिक्षामंत्री स्मृति ईरानी ने अपने तेवर दिखाये हैं उससे माना जा रहा है कि उन्हें बतौर लीडर पार्टी यूपी में प्रोजेक्ट कर सकती है।
चुनाव 2017: कौन बजायेगा यूपी वाले 'बाबू' का डीजे?

हाल ही में जाट आरक्षण को पास करने के लिए सरकार ने हामी भरी है, मुजफ्फरनगर में उपचुनाव में भाजपा की भारी जीत भाजपा के लिए आगामी चुनाव में मददगार साबित हो सकती है। यूपी भाजपा शीर्ष नेताओं का मानना है कि वह प्रदेश में सपा और बसपा को सीधी टक्कर देना चाहती है लेकिन इसके लिए पार्टी के पास एक सशक्त चेहरे का होना काफी जरूरी है।
हाल ही में यूपी दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रदेश के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया है कि जिस तरह से प्रदेश में सपा और बसपा के पास सश्कत चेहरा है उसे देखते हुए पार्टी को एक चेहरे के साथ सामने आना चाहिए। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या बिहार और अन्य राज्यों की तर्ज पर भाजपा बिना किसी चेहरे के चुनावी मैदान में उतरेगी या फिर दिल्ली की तरह एक चेहरे के साथ चुनाव में कदम रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications