UP: स्कूलों की टाइमिंग को लेकर सामने आया नया निर्देश, एक ही पाली में लगेंगी 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं
UP School Reopening News, लखनऊ। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच बर्ड फ्लू (Bird flu) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दस्तक दे दी है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर नए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। शासन की तरफ जारी हुए आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी बोर्ड के नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में पढाई अब एक ही पाली में होगी। इसके अलावा स्कूलों सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक ही खुले रहेंगे।

विशेष सचिव आर्यका अखौरी की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड पर लागू होगा। निर्देश में सभी जिलाधिकारी, डीआईओएस और अन्य अफसरों को इस पर अमल करने के लिए कहा गया है। हालांकि, यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षकों से एक ही पाली में स्कूल संचालित करने के लिए सुझाव मांगे थे, यह कदम शीतलहरी और कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए उठाया गया था।
इससे पहले भी शासन ने 10 अक्टूबर, 2020 को निर्देश जारी कर 19 अक्टूबर से प्रदेश के सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को दो पालियों में सुबह नौ से 12 और दोपहर 12 से तीन बजे तक संचालित करने को कहा था, ताकि विद्यार्थियों के बीच शारीरिक दूरी का पालन हो। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने आदेश दिया कि जिन अभिभावकों की सहमति होगी उनके बच्चों का स्कूलों में कोविड परीक्षण भी कराया जाएगा। इससे पूर्व भी सचिव ने 6 से 8 तक के स्कूल खोलने के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभिभावकों ने बच्चों को भेजने से मना कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications