अंबेडकर जयंती पर 'दल‍ित दीवाली' मनाएगी सपा, अखि‍लेश ने ट्वीट में कही ये बात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में वो संविधान खतरे में है, जिससे बाबासाहेब ने स्‍वतंत्र भारत को नयी रोशनी दी थी। सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी पार्टी 'दलित दीवाली' मनाएगी। अखि‍लेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा के राजनीतिक अमावस्या के काल में वो संविधान खतरे में है, जिससे बाबासाहेब ने स्वतंत्र भारत को नयी रोशनी दी थी, इसलिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती, 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, देश व विदेश में 'दलित दीवाली' मनाने का आह्वान करती है।

samajwadi party will celebrate dalit diwali on ambedkar jayanti

बता दें, हर साल 14 अप्रैल को संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। इनके पिता रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई मुरबादकर थे। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने विषम परिस्थति में भी संघर्ष कर न केवल उच्च शिक्षा ग्रहण की, बल्कि समाज को भी शिक्षित किया। अंबेडकर विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माण और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

इस साल भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अंबेडकर जयंती को सभी राजनीतिक पार्टियां धूमधाम से मनाती हैं। समाजवादी पार्टी के इस फैसले को यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर इस साल भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर 14 अप्रैल 2021 को देशभर में सार्वजनिक अवकाश का घोषणा की है। इस अवकाश का घोषणा पिछले साल आठ अप्रैल को किया गया था। 14 अप्रैल 2021 को अंबेडकर की 130वीं जयंती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+