दो दिन में स्वामी प्रसाद मौर्या की औकात बतायी सपा ने
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा राजनैतिक प्रदेश माना जाता है तो इसके पीछे की वजह भी बेहद खास। यहां जिस तरह की राजनीति होती है उसे समझने के लिए आपको यहां के राजनैतिक घटनाक्रम पर पैनी नजर रखनी होगी।
अखिलेश के तेवर बदल रहे हैं सपा की कार्यशैली को

बहुजन समाज पार्टी को कोसने के बाद जिस तरह से स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी का दामन छोड़ा और कयास लगाये जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन अब इन सभी संभावनाओं ने लगभग दम तोड़ दिया है। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने मौर्या पर तीखे बोल बोलने शुरु कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि मौर्या को औकात से ज्यादा मिला है इसलिए वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।
गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा पर प्रदेश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया था जिसके बाद आजम खान ने भी उनपर निशाना साधते हुए कहा था कि अभी देर नहीं हुई है वह मांफी मांगकर वापस बसपा में जा सकते हैं। शिवपाल सिंह ने यह भी साफ किया कि पार्टी में मुख्तार अंसारी को शामिल नहीं किया गया है और कौमी एकता दल को लेकर पार्टी में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications