चुनाव से पहले ही सपा के उम्मीदवार छोड़ने लगे मैदान, थामा बीजेपी का हाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए समावजादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। सपा ने 140 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। लेकिन इन सब के बीच पार्टी को बड़ा झटका लगा है, पार्टी के लिए चुनाव से पहले दलबदल बड़ी समस्या बनकर सामने आयी है।

बढ़ सकती हैं सपा, बसपा और भाजपा का मुश्किलें!

Samajwadi party candidate Hemlata joins BJP in Uttar Pradesh

सपा की आगरा ग्रामीण से घोषित उम्मीदवार हेमलता दिवाकर ने पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। हेमलता ने प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव मौर्या की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले भाजपा की कुंदनिका शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्हें विवादित बयान देने के चलते पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था।

हेमलता ने भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी जनहित में अहम कदम उठा रही है। वहीं हेमलता के भाजपा में शामिल होने के बाद केशव प्रसाद ने कहा कि टिकट मिलने के बाद भी पार्टी छोड़ने के इस कदम से साफ हो रहा है कि सपा की नैय्या इस चुनाव में डूबने वाली है।

केशव प्रसाद ने कहा कि अगले चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और 265 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। आपको बता दें कि हेमलता ने 2012 में भी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें 51000 वोट मिले थे। हेमलता इस सीट पर दूसरे स्थान पर थी। हेमलता के बाद भाजपा अन्य पार्टियों पर भी नजर बनाये हैं और लोगों को पार्टी में शामिल करने की कोशिशों में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+