सपा ने पूछा भाजपा के 71 सांसदों ने यूपी के लिये क्या किया?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अमित शाह ने जिस तरह से समाजवादी पार्टी के शासन की बखिया उधेड़ी है, उसे देखते हुए सपा भी चुप नहीं बैठी। सपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि अमित शाह यूपी विधानसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं।

पढ़ें- योगी आदित्यनाथ से जुड़ी पॉजिटिव एवं निगेटिव बातें

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के अमित शाह जिस भाषा में बोलते हैं, उससे यह स्पष्ट है कि वे विधानसभा चुनावों में माहौल बिगाड़ने की हर तरह की कोशिश करेंगे। उनका पुराना ट्रम्प कार्ड सांप्रदायिकत द्वेष फैलाना रहा है और वे इसी जहर को फैलाकर राजनीति करने की सोच रहे हैं।

पढ़ें- अमित शाह बोले यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री

राजेन्द्र ने कहा कि भाजपा का यह सपना पूरा होने वाला नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास का जो नया एजेंडा लागू किया है। उसमें आए बदलाव का एहसास हर प्रदेशवासी को हो रहा है। उसे विश्वास है कि समाजवादी सरकार ही उनकी समस्याओं के समाधान के साथ बेहतर जिंदगी जीने का अवसर दे सकती है, पर इन सबसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेखबर लगते हैं।

कैराना पर क्या कहा सपा ने

सपा का कहना है कि भाजपा के अमित शाह ने कैराना के मसले को चुनाव का मुद्दा बनाने की बात कहकर यह जता दिया है कि वे सामाजिक सद्भाव में यकीन नही करते है और सामाजिक तानाबाना को तोड़ना ही उनका लक्ष्य है। भाजपा नेता यहाँ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने में लगे हैं। इस बहाने वे उत्तर प्रदेश को फिर आग में झोंकने की साजिशें रच रहे हैं। जो खुद जैसा होता है वही गुंडाराज की बात कर सकता है। गुजरात की घटनाओं को कोई भी कभी भूल नही सकता।

पीएम के खिलाफ कुछ बातें

सपा के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'सबका विकास, सबका साथ' का नारा महज एक धोखा है। उत्तर प्रदेश से भाजपा के 71 सांसद निर्वाचित हैं, उनका प्रदेश के विकास में क्या योगदान रहा है? अनर्गल बयानबाजी में माहिर भाजपा अध्यक्ष को यह तो बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सूखा राहत मद में 7000 करोड़ रुपये मांगे थे केन्द्र ने उसमें कुल 2300 करोड़ रुपये देकर ही क्यों पल्ला झाड़ लिया?

पढ़ें- इलाहाबाद में खून से रंगी होर्डिंग

वहीं समाजवादी सरकार ने अपने संसाधनों से 5000 करोड़ रुपए राहत कार्यों पर खर्च किये। सिंचाई, सड़क परियोजनाओं पर भी केन्द्रीय मदद आज तक नही मिली। इसके बाद भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। केन्द्र की मदद के उनके बयान पूरी तरह सत्य से परे है।

नफरत की राजनीति

सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का काम नफरत की राजनीति करना है। विकास से उसका वास्ता नही। झूठ और साजिश के बूते उत्तर प्रदेश में भाजपा की कोशिशें सफल नही होने वाली है क्योंकि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाज के सभी वर्गो को लाभान्वित करने वाली जनहित की तमाम योजनांए लागू की है। जनता का उनपर दृढ़ विश्वास है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले अपनी केन्द्र सरकार से जनता से किये गये वादे पूरे करांए या फिर जनता से किये गये विश्वासघात के लिए प्रायश्चित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+