सपा ने यूपी में MLC चुनाव के लिए 15 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
लखनऊ, 17 मार्च: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 15 और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। अनुराग वर्मा को खीरी और रजनीश यादव को गोरखपुर-महराजगंज सीट से उम्मीदवार बनाया है। श्याम सुंदर सिंह को झांसी-जालौन-ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। यूपी एमएलसी चुनाव में सपा ने रामपुर-बरेली सीट से मशकूर अहमद, रायबरेली सीट से वीरेन्द्र शंकर सिंह, बहराइच से अमर यादव, वाराणसी से उमेश, पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से अमित यादव, प्रतापगढ़ से विजय बहादुर यादव व आगरा-फिरोजाबाद सीट से दिलीप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है।

सपा ने गोंडा, देवरिया, बलिया, गाजीपुर और सीतापुर के भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. कफील खान को सपा ने देवरिया से मैदान में उतारा है। सीतापुर से अरुणेश कुमार, गाजीपुर से भोलानाथ, गोंडा से भानू कुमार और बलिया से अरविंद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, देवरिया से डॉ. कफील खान के अलावा दूसरे कैंडिडेट आफताब आलम हैं।
इससे पहले सपा ने इलाहाबाद से वासुदेव यादव, खीरी से अनुराग वर्मा, बाराबंकी से राजेश कुमार यादव राजू, जौनपुर से मनोज कुमार यादव, सिद्धार्थनगर से संतोष यादव, गोरखपुर, महराजगंज से रजनीश यादव, झांसी, जालौन, ललितपुर से श्यामसुंदर सिंह यादव, लखनऊ, उन्नाव से सुनील सिंह यादव साजन, रामपुर, बरेली से मशकूर अहमद, रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह, फैजाबाद से हीरालाल यादव, आजमगढ़, मऊ से राकेश कुमार यादव मथुरा, एटा, मैनपुरी से उदयवीर सिंह, बहराइच से अमर यादव, वाराणसी से उमेश, पीलीभीत, शाहजहांपुर से अमित यादव प्रतापगढ़ से विजय बहादुर यादव और आगरा, फिरोजाबाद से दिलीप सिंह यादव समेत 18 नामों की घोषणा की थी।
विधान परिषद की 36 सीटों पर 9 अप्रैल को होना है चुनाव
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय निकाय कोटे के 36 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस समय परिषद में बीजेपी के 35, सपा के 17, बीएसपी के 4, अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी और कांग्रेस का एक-एक सदस्य हैं। 8 अप्रैल को चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे विधान परिषद में बहुमत की तस्वीर तय कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications