साध्वी प्राची चाहती हैं भगवान राम का मंदिर पाकिस्तान में बने
लखनऊ। असहिष्णुता के मुद्दे पर लगातार चल रही बहस के बीच साध्वी प्राची ने एक बार फिर से इस विवाद को नयी हवा दी है।
साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर भगवान राम का जन्म पाकिस्तान में हुआ है तो पाकिस्तान में ही राम मंदिर बनना चाहिए।

साध्वी प्राची ने कहा कि अगर राम पाक में पैदा हुए हैं तो मुसलमानों के पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म अफ्रीका में हुआ है।
मक्का में पत्थर से मार-मारकर पैगंबर साहब हो ढूंढ़ने पर कड़ा प्रहार करते हुए साध्वी ने कहा कि मुसलमानों को अफ्रीका में पैगंबर साहब को ढूंढ़ना चाहिए।
गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड के असिस्टेंट सेकेटरी अब्दुल रहीम कुरैशी ने अपनी बुक 'फैक्ट्स ऑफ अयोध्या एपिसोड' में दावा किया है कि भगवान राम का जन्म पाकिस्तान में हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications