''कुर्सी के लिए मुलायम कुछ भी कर सकते हैं, वह खुंखार अपराधी है''

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के बाबरी मुद्दे पर दिये बयान पर आरएसएस के प्रचारक और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार ने मुलायम सिंह यादव को खुंखार अपराधी बताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

मुलायम बोले अयोध्या में गोली नहीं चलवायी होती तो मुसलमानों का भरोसा उठ जाता

RSS Leader says Mulayam Singh Yadav can do anything for vote and power

इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुलायम सिंह कुर्सी और सत्ता के लिए मुसलमानों को मरवा भी सकते है। वहीं इंद्रेश के इस बयान का आरएसएस ने समर्थन किया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संगठन सह संयोजक कुंवर महिराजध्वज सिंह ने प्रदेश सरकार से मुलायम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग व केंद्र सरकार को भी मुलायम सिंह के इस बयान के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।

कुंवर महिराजध्वज ने कहा कि हम मुलायम सिंह के इस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे । उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के पास कतई यहा अधिकार नहीं है कि वह किसी को सही गलत मानकर गोली चलवाने का आदेश दे। उन्होंने कहा कि सही गलत का फैसला देश में कोर्ट करती है।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि अयोध्या कांड में अगर मैंने गोली नहीं चलवायी होती तो देश के मुसलमानों को भरोसा उठ जाता। उन्होंने कहा कि उस वक्त 17 लोगों की मौत हुई थी लेकिन अगर 30 लोग भी मारे जाते तो भी मैं गोली चलवाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+