लखनऊ में बड़ा हादसा, नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की मौत

राजधानी लखनऊ के थाना सैरपुर के नरहरपुर के पास एक अनियंत्रित कार नाले में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, मोड़ पर नियंत्रण खो जाने की वजह से हादसा हो गया। पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार से बीकेटी की तरफ जा रहे थे पांच दोस्त
सरकारी नंबर की मारुति एस्टीम कार में सवार पांच दोस्त बीकेटी की तरफ जा रहे थे। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम थी। लहरपुर गांव के करीब एक मोड़ कार चालक को नहीं दिखा और कार सीधे बड़े से नाले में जा गिरी। कार नाले में गिरने के बाद उसमें मौजूद पांचों युवक कार में फंस गए। कार के दरवाजे लॉक हो गए थे।
चार दोस्तों की डूबकर मौत
कार नाले में धंसना शुरू हो गई और सभी उसमें फंस गए और फिर डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया। सभी को लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने पांच में से चार दोस्त संदीप, निखिल शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव और राकेश को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि चारों की दम घुटने के कारण मौत हुई है। वहीं, उनके एक और साथी सत्यम पांडे की हालत गंभीर है। उसका केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। इस हादसे में रिटायर्ड जज के ड्राइवर अमरनाथ यादव के बेटे संदीप यादव की मौत हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
-
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications