Exit polls पर जयंत चौधरी का बयान, बोले- मैं इससे सहमत नहीं, सपा गठबंधन की सरकार बनेगी
लखनऊ, 08 मार्च: देश के सभी एग्जिट पोल के नतीजों में यूपी में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने की बात सामने आई है। हालांकि, विपक्षी दलों के नेता एग्जिट पोल को मानने से इनकार कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि वह 10 मार्च का इंतजार कर रहे हैं। एग्जिट पोल पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का बयान भी सामने आया है। जयंत चौधरी ने कहा, ''ये एक राय है, मैं इससे सहमत नहीं हूं। जो उत्साह हमने देखा, परिवर्तन लाने के लिए एक निश्चय लोगों में था। मुझे लगता है सर्वे से अलग नतीजे होंगे। गठबंधन की सरकार बनेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।''

एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने की बात
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सातों चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। 10 मार्च को मतगणना के साथ ही परिणाम सामने जा जाएंगे। लेकिन इससे पहले सोमवार को हुए एग्जिट पोल कुछ तस्वीर साफ करने की कोशिश की है। देश के सभी एग्जिट पोल के नतीजों में यूपी में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है। योगी आदित्यनाथ के दोबारा से मुख्यमंत्री बनने का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतिहास रचेंगे।
योगी आदित्यनाथ का दोबारा सीएम बनना होगा ऐतिहासिक
दरअसल, साल 1950 में यूपी में पहली बार चुनाव हुए, तब से लेकर अब तक राज्य में कोई भी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बना है, जिन्होंने अपना पहला 5 साल का कार्यकाल पूरा किया हो। ऐसे में अगर यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनती है और योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया जाता है तो यह ऐतिहासिक होगा।
एग्जिट पोल पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा ?
एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ''हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं... आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है।''












Click it and Unblock the Notifications