अमर सिंह पर आजम खान और मुलायम सिंह आमने-सामने

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में पूर्व सपा नेता अमर सिंह की वापसी के बाद आजम खान ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। आजम ने सपा मुखिया मुलायम सिंह को आड़े हाथों लिया है। 2017 में रिलीज़ होगा सपा-ए-आज़म!

आजम बोले नेताजी ने उन्हें नाचने वाली के लिए पार्टी से निकाल दिया था

कैबिनेट मंत्री आजम खान ने अमर सिंह के बारे में मुलायम सिंह के बयान पर बोलते हुए कहा कि मुलायम सिंह सर्वेसर्वा हैं, वह जिसे चाहें ले सकते हैं और जिसे चाहे निकाल सकते हैं। अमर सिंह को अर्थी मंजूर, सपा का टिकटार्थी नही

आजम खान ने कहा कि यह तो नेताजी ही तय कर सकते हैं कि उन्हें किसे अपने दिल में रखना है या किसे नहीं रखना है। गौरतलब है कि आजम खान और अमर सिंह के बीच तल्खी काफी लंबे समय से हैं।

मुलायम सिहं के जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान आजम ने अमर सिंह को कूड़ा तक कह डाला था। वहीं मुलायम सिंह ने अमर सिंह के बारे में हाल ही में यह बयान देकर खलबली मचा दी थी कि अमर सिंह को पार्टी से कभी बाहर नहीं निकाला गया है।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने हाल ही में अमर सिंह की पार्टी में वापसी की बात कही थी। ऐसे में जिस तरह से आजम खान ने एक बार फिर मुलायम सिंह पर निशाना साधा है, अब देखने वाली बात होगी मुलायम सिंह आजम और अमर के बीच कैसे तालमेल बैठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+