Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nawab Jafar Mir Abdullah: लखनऊ की लोकप्रिय हस्ती नवाब जफर मीर अब्दुल्ला का निधन

Nawab Jafar Mir Abdullah: लखनऊ में शाही अवध परिवार के नवाब जफर मीर अब्दुला का निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने की दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Nawab jafar mir abdullah

Nawab Jafar Mir Abdullah: लखनऊ की जानीमानी शख्सियत नवाब जफर मीर अब्दुल्ला का मंगलवार को निधन हो गया है। नवाब जफर मीर की उम्र 73 वर्ष थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार नवाब मीर जाफर लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। नवाब मीर जाफर की डायलसिस चल रही थी। सनतकता लखनऊ फेस्टिवल की आयोजक माधवी कुकरेजा ने बताया कि वह हमे लखनऊ और अवध की थी रिसर्च में हर साल मदद करते थे।

नवाब मीर जाफर शाही अवध परिवार से आते थे, उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती ने भी शोक जाहिर किया है। मायावती ने ट्वीट करके लिखा, लखनऊ में यहाँ की पुरानी मशहूर लखनवी तहज़ीब, नफासत व नज़ाकत का जाना-पहचाना नाम व चेहरा नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला, 72 के इंतकाल की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार तथा उनके तमाम जानने व चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा, शीश महल लखनऊ के नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह साहब का इंतकाल एक युग का अंत है। भावभीनी श्रद्धांजलि व शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना।

नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला तबीयत खराब होने की वजह से घर से कम निकलते थे। नवाब मीर जाफर कई फिल्मों में भी नजर आए हैं। वह गोमती किनारे स्थित शीशमहल में रहते थे। नवाब साहब को लखनऊ की एक धरोहर के तौर पर उन्हें जाना जाता था। अपनी जुबान, लहजा और अदब के लिए वह काफी लोकप्रिय थे।

नवाब मीर जाफर के पास लखनऊ के तमाम ऐसे किस्से थे, जिसे वह लोगों को बताया करते थे। लखनऊ के नवाबों और यहां की विरासत की उन्हें काफी जानकारी थी। नवाबों के पकवान से लेकर रस्म और रिवाज की उन्हें गहरी जानकारी थी। लखनऊ से जुड़ी शायद ही ऐसी कोई बात रही होगी जिसके बारे में नवाब साहब को ना पता हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+