लखनऊ: राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारी का शव OCR बिल्डिंग में मिला, 4 दिन से थे लापता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य संपत्ति विभाग में तैनात व्यवस्था अधिकारी नसीम अख्तर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारी का शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित ओसीआर बिल्डिंग के कमरे में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
Recommended Video

चार दिनों से लापता थे नसीम अख्तर
नसीम अख्तर (42) राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्था अधिकारी के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार दिनों से लापता थे। परिजनों ने हुसैनगंज थाने में नसीम के गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच ओसीआर बिल्डिंग के कमरे में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications