यूपी में भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत, हर जाति धर्म में भाजपा के समर्थक

लखनऊ। असम के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भी भारी जीत की उम्मीद लगाये बैठे है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनायेगी। बीजेपी यूपी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर केशव ही क्यों, राजनाथ-कल्याण क्यों नहीं?

Rajnath Singh
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व बहुमत हासिल करेगी। हालांकि उन्होंने माना का प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी कड़ी चुनौती देंगी लेकिन आखिरकार पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल होगी।

प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के प्रश्न पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बात का फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा कि किसे पार्टी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी या फिर बिना सीएम फेस के पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगीी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रदेश में हर जाति और संप्रदाय के लोग उनकी पार्टी को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि हर जाति और धर्म में ऐसा वर्ग है जो भारतीय जनता पार्टी को पसंद करते हैं यह संख्या बड़ी या छोटी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+