भाजपा के रंग में रंगे तिवारी, कहा राजनाथ हैं राजा, मन से भी और काम से भी

राजनाथ से एनडी तिवारी के घर पहुंचकर उनके पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। एनडी तिवारी ने भी उनको गले लगाया और काफी देर तक राजनाथ का हाथ पकड़ उनकी प्रशंसा करते रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद संभाल चुके नारायण दत्त तिवारी ने राजनाथ सिंह की जमकर प्रशंसा की। कांग्रेसी होने के बावजूद तिवारी ने कहा कि मेरा राजनाथ सिंह को पूरा समर्थन है। उन्होंने राजनाथ सिंह तो राजा करार दिया। उन्होंने राजनाथ की तारिफ करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह मन से भी राजा है और काम से भी राजा।
राजनाथ सिंह ने भी तिलारी के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन में एनडी तिवारी का आशीर्वाद शुरू से ही रहा है और सदैव रहेगा। उन्होंने ना केवल तिवारी को अपना गुरु बताया बल्कि कहा कि उनके आशीर्वाद से वो लखनऊ सीट पर विजय हासिल कर लेंगे। इससे पहले राजनाथ सिंह कैथेड्रिल में कुछ ईसाई धर्मगुरुओं से भी मिले। इसके बाद शिक्षक नेताओं से मुलाकात करने के बाद एनडी तिवारी से मिलने उनके घर पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications