यूपी के इन जिलों में आ सकती है धूल भरी आंधी, बारिश की भी संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती घूप से लोगों को राहत मिल सकती है।मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश में धूल भरी आंधी चलेगी और कुछ इलाकों में बारिश होने से गर्मी थोड़ी कम हो सकती है। बता दें, प्रदेश में पिछले करीब एक हफ्ते से लू के थपेड़ों और चढ़ते पारे से लोगों का जीना मुहाल था। वहीं, बुधवार रात से हवा चलते पर मौसम में कुछ राहत मिली।

rain and thunderstorm forecast in some districts of uttar pradesh

यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हफ्ते भर से पारा 45 के पार चला गया था। बुधवार को झांसी और बांदा जिले में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज और गोरखपुर में भी यही हाल रहा। हालांकि, लखनऊ में बुधवार को ही मौसम थोड़ा बदला हुआ दिखाई दिया। अब एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। लखनऊ क मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, झांसी, महोबाद, हमीरपुर और बांदा जिले में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

गर्मी से मिली राहत

बता दें, पश्चिमी यूपी में गुरुवार सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आया। कुछ जिलों में सूरज का सितम कम है और तापमान में भी गिरावट है। मुरादाबाद में गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश के साथ हवाएं चलीं। यहां के लोगों को बारिश के चलते गर्मी में थोड़ी रियायत मिल गई। राजधानी लखनऊ में भी हवा चलने की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+