फिर फंसे उत्तर प्रदेश के बाहुबली मंत्री राजा भैया, कोर्ट ने किया तलब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। राजा भैया को कोर्ट ने सीओ जियाउल हक की हत्या के मामले में तलब किया है।
हर रोज आत्महत्या कर रहे शिक्षामित्र, अखिलेश दे रहे आश्वासन
सीबीआई की विशेष कोर्ट ने राजा भैया और उनके चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह सहित 15 अन्य आरोपियों को तलब किया है। कोर्ट ने सीबीआई ने इन आरोपियों की सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।
गौरतलब है कि कुंडा के सीओ जियाउल हक की हत्या के मामले में राजा भैया का नाम आया था। जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन सीबीआई की क्लीन चिट के बाद राजा भैया को वापस मंत्री पद दे दिया गया।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपियों के खिलाफ दस्तावेजों से इस बात से इनककार नहीं किया जा सकता है कि राजा भैया ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या का षड़यंत्र रचा था। जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि राजा भैया के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है। वहीं राजा भैया को तलब किये जाने के बाद हाई कोर्ट ने दिवंगत सीओ जियाउल हक की पत्नी की सुरक्षा को बढ़ाने का आदेश दिया है।













Click it and Unblock the Notifications