प्रोफेसर निशि पांडे बनीं लखनऊ विश्वविद्याल की पहली महिला प्रॉक्टर
लखनऊ। अपने तेज-तर्रार व्यक्तित्व के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रख्यात प्रोफेसर निशि पांडे को लखनऊ विश्वविद्यालय का नया प्रॉक्टर बनाया गया है। प्रोफेसर निशी पांडे विश्वविद्यालय की पहली महिला प्रॉक्टर हैं। 1920 में शुरु हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के 95 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा है जब किसी महिला को विश्वविद्यालय का प्रॉक्टर बनाया गया है।
पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय में हॉस्टल के छात्रों का उपद्रव पूर्व0 प्रॉक्टर मनोज दीक्षित के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ था। लेकिन इन सब के बीच मंगलवार को प्रोफेसर मनोज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह प्रोफेसर निशि पांडे ने ली है।
वहीं प्रॉक्टर बनने के बाद निशि पांडे ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में बाहरी लोगो के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी है। ऐसे में अगर छापेमारी के दौरान कोई भी गलत तरीके से छात्रावास के भीतर पाया गया तो सख्त कार्यवाही होगी।
निशि पांडे ने कहा कि विश्विद्यालय की कानून-व्यवस्था को वह बेहतर बनाना चाहती हैं। साथ ही विवि में 65 प्रतिशत छात्राओं की सुरक्षा उनकी अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर विश्वविद्यालय में कोई भी असलहे या हथियार के साथ पाया गया तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications