पीके को झटका, यूपी चुनाव में प्रचार नहीं करेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के यूपी प्रचार में हिस्सा लेने पर संशय, पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों ही यूपी के प्रचार से हो सकती हैं दूर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान संभालने के लिए प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का नाम पार्टी वापस ले सकती है। इससे पहले पार्टी की योजना थी कि प्रियंका गाांधी प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रचार करेंगी जबकि सोनिया गांधी भी 20 दिन के दौरे पर कांग्रेस लिए जान फूंकेंगी।

पीके ने बनाई थी योजना

पीके ने बनाई थी योजना

कांग्रेस के दोनों ही नेताओं के यूपी प्रचार में नहीं जाने के कथित फैसले के बाद प्रशांत किशोर के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि कैसे एक बार फिर से कांग्रेस के लिए उस माहौल को तैयार किया जाए तो राहुल की 26 दिनो की दिल्ली से देवरिया यात्रा से बना था।

पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की यह योजना था कि राहुल की यूपी यात्रा के बाद प्रियंका व सोनिया गांधी पार्टी का प्राचर बड़े स्तर पर करेंगी। माना जा रहा कि कांग्रेस यूपी के चुनाव में अपने सभी पत्ते इस्तेमाल करने के पक्ष में नहीं है।

प्रियंका ने ली थी पहली आधिकारिक बैठक

प्रियंका ने ली थी पहली आधिकारिक बैठक

हाल ही में प्रियंका गांधी ने यूपी समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था, यह उनकी पार्टी के साथ पहली आधिकारिक बैठक थी। माना जा रहा था कि वह इस बार राय बरेली और अमेठी से बाहर पूरे प्रदेश में पार्टी का प्रचार करेंगी।

यूपी में सभी दांव खेलने के खिलाफ कांग्रेस

यूपी में सभी दांव खेलने के खिलाफ कांग्रेस

लेकिन अब कांग्रेस ने फैसला लिया है कि वह यूपी में अपने सभी दाव नहीं खेलना चाहती है, इसकी अहम वजह यह भी मानी जा रही है कि यूपी में पार्टी अपेक्षाकृत तौर पर मजबूत नहीं हो सकी है, पार्टी को इस बात की भी उम्मीद नहीं है कि वह प्रदेश में कुछ बड़ा हासिल कर सकती है।

पीके से बढ़ी दूरी

पीके से बढ़ी दूरी

पार्टी के अहम नेता की मानें तो पिछले 10 दिनों में पार्टी के भीतर काफी भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। पार्टी के रणनीतिकार और प्रशांत किशोर के बीच हाल के दिनों में दूरी बढ़ी है। हाल ही में यूपी अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा था कि प्रशांत किशोर कैंपेन मैनेजर हैं वह पार्टी के रणनीतिकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+