यूपी के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र: 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख नौकरियों का वादा

लखनऊ, 9 फरवरी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसे 'उन्नति विधान जन घोषणा पत्र 2022' नाम दिया है। कांग्रेस ने यूपी चुनाव के जारी किए इस घोषणापत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं। लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, 'हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टियों के सुझाव लेकर अपने घोषणापत्र में नहीं डाले, हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज है।'

Priyanka Gandhi Vadra launches Congress manifesto for Uttar Pradesh Elections 2022

सरकार बनने पर 10 दिनों में किसानों का कर्ज होगा माफ: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन लोगों को आवारा पशुओं की वजह से हुए नुकसान को झेलना पड़ा उन्हें 3,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी।

20 लाख सरकारी नौकरियां, बिजली बिल होंगे माफ

प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार बनने पर बिजली बिल माफ होंगे, कोविड प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपए दिए जाएंगे। हम 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा

Recommended Video

    UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने जारी किया Congress का Manifesto | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका ने कहा कि स्कूल फीस नियंत्रित की जाएगी। करीब 2 लाख खाली शिक्षण सीटों को भरा जाएगा। शिक्षकों और 'शिक्षामित्र' को नियमित किया जाएगा। आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

    छात्राओं के 'हिजाब' पहनने के मामले में भी प्रियंका ने दी प्रतिक्रिया

    कर्नाटक के उडुपी में कॉलेज में हिजाब पहनने पर छात्राओं को क्लास में आने से रोके जाने के मामले में भी प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोई बिकिनी पहने, घूंघट करे या फिर जींस पहने या हिजाब, यह महिला का अधिकार है कि वह खुद फैसला करे कि वह क्या पहनना चाहती है। हमारे देश के संविधान ने यह गारंटी दी है। महिलाओं को परेशान करना बंद करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+