महिला दिवस पर प्रियंका गांधी ने लखनऊ में निकाला 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मार्च

लखनऊ, 08 मार्च: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस का लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च निकाला गया। करीब तीन किलोमीटर के इस महिला मार्च में शामिल होने वाली कुछ महिलाओं को कांग्रेस की तरफ से स्कूटी और स्मार्ट फोन भी दिया गया।

Priyanka Gandhi Vadra hosts a Ladki Hoon Lad Sakti Hoon march in Lucknow on womens day 2022

Recommended Video

    UP Exit Poll 2022: Lucknow में Priyanka का मार्च | International Women Day 2022 | वनइंडिया हिंदी

    अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि महिला मार्च लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू होकर सिकंदरबाग में वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा स्थल पर खत्म हुआ। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के इस मार्च में समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और फिल्म जगत से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हुईं। यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने और उसमें महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में इस मार्च का नेतृत्व किया।

    डिसूजा ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने अपने अभियान लड़की हूं, लड़ शक्ति हूं के बड़े अभियान को चुनाव क्षेत्र से परे ले जाने का फैसला किया है। कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+