किसानों की फसल को पुलिस ने रौंदा, प्रियंका गांधी ने VIDEO शेयर कर लगाया आरोप
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें पुलिसकर्मी किसानों की फसल को रौंद रहे है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद सैकड़ों किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे प्रदर्शन किया।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, 'मिर्जापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी। कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए। किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर।'
किसानों ने किया प्रदर्शन
पुलिस की कार्रवाई को लेकर अदलहाट थानाक्षेत्र के सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कहा कि कंपनी को काम करने से रोका जाए। किसानों ने कहा कि गेंहू की फसल अब अगले 20 दिनों में कट जाएगी। किसानों ने आरोप लगाया कि छह किलोमीटर दूरी में 200 बीघे जमीन पर बोई गई गेंहू की फसल बर्बाद की जा रही है। किसानों के विरोध करने पर पुलिस लाठियां भी किसानों पर ही बरसा रही है।
यह है मामला
दरअसल, अदलहाट थाना क्षेत्र के कुण्डाडीह करहट में रेलवे द्वारा किसानों की अधिग्रहित जमीन पर ट्रैक निर्माण का कार्य शुरू होना है। जमीन के अधिग्रहण को लेकर जैसे ही रविवार को मशीनें वहां पहुंची किसान उत्तेजित हो गए। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। किसान यहां पर जमीन के बदले मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर चार वर्ष से आंदोलन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications